गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में कार और लॉरी की टक्कर में तीन लोगों की मौत, दो घायल

महबूबनगर : तेलंगाना में महबूबनगर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक कार और लॉरी की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि घटना महबूबनगर जिले के बूथपुर मंडल के तातीकोंडा में हुई। हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब कार में सवार लोग तिरूपति से हैदराबाद जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *