गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला मित्र की चाकू मारकर हत्या

हैदराबाद : तेलंगाना के हैदराबाद में बुधवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र की चाकू मारकर हत्या कर दी और तीन लोगों को घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दीपाना थामोंग (25) पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। वह नल्लागंदला में ब्यूटीशियन का काम करती थी और अपने दोस्तों के साथ गोपनपल्ली थांडा में रहती थी। बीदर का रहने वाला आरोपी राकेश माधापुर के एक छात्रावास में रह रहा था। उसने दीपाना के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। जिसके बाद, वह नाराज होकर दीपाना के कमरे में गया और सब्जी वाले चाकू से उस पर हमला किया, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।
इसी बीच, दीपाना को बचाने की कोशिश में उसके तीन दोस्त भी घायल हो गए। उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद, राकेश ने एक बिजली के तार को छूकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिससे वह घायल हो गया। उसे भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *