गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में कार और लॉरी की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायल

महबूबनगर : तेलंगाना में महबूबनगर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक कार की सड़क किनारे खड़ी लॉरी में टक्कर लगने से चार लोगों की मौत हो गयी और अन्य चार घायल हो गये। जिसमें से कुछ की हालत गंभीर है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना जेले के बूथपुर मंडल् के ताताकोंडा में हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब कार में सवार यात्री तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा करने के बाद हैदराबाद लौट रहे थे। घायलों को इलाज के लिए यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि तीन लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान उरुसुला वेंकट रामा राव (43), उरुसुला केम्पू राव (75), अवुला अशोक यादव (48) और वेंकटरमण (43) के रूप में की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *