उदयपुर : राजस्थान में उदयपुर जिले के कुराबड थाना क्षेत्र में शनिवार को बकरियां चराने गयी चार बालिकाओं की तालब में डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुराबड थाना क्षेत्र में लालपुरा गांव में शनिवार को बकरियां चराने गयी बालिकाएं वहां तालाब में नहा रही थी। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से चार बालिकाओं की मौत हो गई। मृतकों में बिलोदा निवासी नर्मदा 12, उसकी चचेरी बहन कोमल 13, यशोदा तथा रविना 15 शामिल है।
मृतक सभी बच्चियां गांव में सरकारी विद्यालय में अध्ययरत है। हादसे के सूचना पर ग्रामीण एवं पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी बालिकाओं को पानी से निकालकर कुराबड अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सको ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
उदयपुर में तालाब में डूबने से चार बालिकाओं की मौत
