गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी से भजनलाल की मुलाकात

जयपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुलाकात की। श्री मोदी से श्री शर्मा ने नई दिल्ली में यह मुलाकात की जो उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान के समग्र विकास, प्रगति एवं जनकल्याण से संबंधित विविध योजनाओं के संदर्भ में उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।
श्री शर्मा ने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए, हमारी सरकार ‘विकसित भारत, विकसित राजस्थान’ के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की प्राप्ति के पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मुलाकात की। उनकी श्री बिरला से भी शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर प्रदेश के कल्‍याण और जनहित से जुड़े हुए विभिन्न विषयों पर उनके साथ सकारात्मक चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *