गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हाथरस में सड़क हादसा,12 मरे 16 घायल

हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शुक्रवार देर शाम रोडवेज बस और मैजिक वाहन की भिड़ंत में 12 लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि 16 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में गहरा दुख जताते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदन व्यक्त की और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिये। उन्होने अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगरा-अलीगढ राजमार्ग पर बाईपास के पास यह हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों से भरा टाटा मैजिक वाहन रोडवेज बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था कि बस की टक्कर से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
हाथरस जिला प्रशासन ने हादसे में 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है जबकि 16 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चार की हालत नाजुक होने पर उन्हे अलीगढ रेफर कर दिया गया है। हादसे के चलते राजमार्ग में यातायात बाधित हुआ। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *