गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नीतीश कुमार ने गया में किया विष्णु पथ पाथवे का उद्घाटन

गया : नीतीश कुमार ने आज गया में विष्णु पथ पाथवे का उद्घाटन किया। श्री कुमार आज गया के विष्णुपद मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देवघाट का भी जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने देवघर से लेकर बाईपास पुल तक बने नवनिर्मित विष्णु पथ पाथवे का उद्घाटन किया। इसके बाद वह समाहरणालय पहुंचे, जहां उन्होंने समीक्षा बैठक की।
इस दौरान मुख्यमत्री ने जिले में चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही आगामी 17 सितंबर से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला की तैयारी का भी जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा पितृपक्ष मेला को लेकर की गई तैयारी के बारे में बताया गया।
श्री कुमार ने इस दौरान अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला में सिर्फ देश ही नहीं विदेश से भी लोग आते हैं। ऐसे में तीर्थ यात्रियों को कहीं कोई परेशानी ना हो, इसका खास ख्याल रखा जाए। उन्होंने तीर्थ यात्रियों के आवासन, बिजली, पार्किंग, सुरक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस मौके पर बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *