गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सरगुजा में कोयला हॉपर गिरने से दो की मौत,कई घायल

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली इलाके में स्थित मां कुदरगढ़ी एल्मुनियम प्लांट में रविवार को कोयला के लिए लगे हाॅपर के गिरने से हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी तथा कई अन्य घायल है। घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अभी भी कई लोगों के हापर के नीचे दबे होने की आशंका है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी है। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। कंपनी के प्लांट में हाइड्रा और जेसीबी मंगाई गई है। साथ ही गैस कटर से लोहे को काटकर मलबा हटाया जा रहा है।
करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पांच मजदूरों को बाहर निकाला जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मलबे में तीन से चार मजदूर दबे हुए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। प्लांट में मैनपाट से लाए गए बाक्साइट का परिशोधन कर एलुमिना बनाया जाता है। पहले इस हापर से भूसा डाला जाता था जबकि गत एक सितंबर से भूसे की जगह कोयला डाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *