नई दिल्ली : बी.आर. हेल्थकेयर और देवी अहिल्या कैंसर पेन एंड पैलिएटिव केयर सेंटर ने कैंसर के मरीजों के लिये एक नया केयर सेंटर स्थापित किया है, जहां उनको कीमो, रेडिएशन और ऑपरेशन और जलन से राहत दिलाने के लिये इलेक्ट्रो होम्योपैथी के माध्यम से उपचार किया जायेगा ।
इस केंद्र के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ओम जैन ने कहा, “ यहां बिना किसी सर्जरी या कीमोथेरेपी के, मरीजों को इलेक्ट्रो होम्योपैथी के माध्यम से एक किफायती और प्रभावी इलाज मिलेगा। यह कदम देश की राजधानी के लिये एक बड़ी उपलब्धि है। ”
समारोह में विशेष अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री ने इस पहल की सराहना करते हुये कहा, “ कैंसर के मरीजों के लिये ऐसा केंद्र बहुत ही सराहनीय है। यह सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि मरीजों और उनके परिवारों के लिये एक संपूर्ण सहारा है, जो उन्हें जीवन की कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति देगा। ”
देवी अहिल्या कैंसर पेन एंड पैलिएटिव केयर सेंटर के संस्थापक, डॉ. अजय हार्डिया ने इस मौके पर कहा, “ हम बिना किसी दुष्प्रभाव के कैंसर के दर्द को कम करने और मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिये प्रतिबद्ध हैं। ”
देवी अहिल्या कैंसर पेन एंड पैलिएटिव केयर सेंटर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीषा शर्मा ने कहा कि यह पहल हर्बल इलेक्ट्रो होम्योपैथी के माध्यम से कैंसर मरीजों को एक स्वस्थ और सशक्त भविष्य की ओर ले जाने के लिये हमारी प्रतिबद्धता है।
दिल्ली में स्थापित हुआ 50 बिस्तरों का इलेक्ट्रो होम्योपैथी कैंसर अस्पताल
