गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मैनपुरी में मकान गिरने से चार मरे

मैनपुरी : उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में बारिश के कारण मकान गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि क़ुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम राजलपुर में बीती रात मकान गिरने से मलबे में दब कर ममता (40) और गाजियाबाद से आये रिश्तेदार दिलीप (35) की मौत हो गयी।
उन्होने बताया कि भोगाँव थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी मनोज की पुत्री वर्षा और पुत्र हर्ष अपनी माँ के साथ लेटे थे ,मकान की दीवार गिरने से पुत्र व पुत्री की मौत हो गयी। मनोज की पत्नी को गम्भीर अवस्था मे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *