भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र शुक्रवार को तालाब में डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गयी।
थाना प्रभारी पूरणमल ने बताया कि हुरडा आगूचा मार्ग पर स्थित अंबेडकर छात्रावास के पीछे छोटा तालाब के पास ही खेल मैदान है, जहां तीनों बच्चें दूसरे साथियों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहे थे। करीब 12 बजे मैच खत्म होने के बाद प्रिंस (17) , हेमेंद्र (16) और उसका छोटा भाई लोकेंद्र (14) पानी में नहाने के लिए उतर गए। इस दौरान एक साथी को बचाने के प्रयास में तीनों डूब गये। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें निकाला जा सका। इससे ही पहले तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
तालाब में डूबने से तीन छात्रों की मौत
