गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में तूफान के साथ बिजली गिरने के आसार

अमरावती : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 19 से 22 सितंबर के दौरानगरज के साथ बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है।
उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अगले सात दिनों के दौरान एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में एक या दो स्थानों पर बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *