गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

करोल बाग इलाके में गिरी इमारत, राहत बचाव जारी

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के करोल बाग बापा नगर इलाके में एक पुराने मकान का कुछ हिस्सा अचानक गिर गया जिसमें कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।
दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार 9 बजकर 11 मिनट पर पर उन्हें क़रोल बाग इलाक़े में एक इमारत गिरने की सूचना मिली। मौक़े पर पाँच दमकल की गाड़ियों को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मलबे के अंदर फंसे सात लोगों को अब तक सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि राहत बचाव जारी है।इसमें किसी के मरने की फ़िलहाल सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *