गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आतिशी के दिल्ली के सीएम बनने से मिर्जापुर में खुशी की लहर

मिर्जापुर : मिर्जापुर की बहू आतिशी सिह के दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर समूचे विंध्याचल क्षेत्र मे खुशी का माहौल है।
दिल्ली की नव नियुक्त मुख्यमंत्री आतिशी की ससुराल जिले के मझवां ब्लाक के अनन्तपुर गांव में है। आतिशी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के उपकुलपति एवं आईसीएआर के अध्यक्ष रहे पंजाब सिंह की बहू है। आतिशी की शादी पंजाब सिह के इकलौते पुत्र प्रवीण सिंह से सन् 2004 में सम्पन्न हुई थी। तब गांव में भव्य आयोजन हुआ था।
आतिशी के यहां ससुराल होने की जानकारी गांव के पास पड़ोस के अतिरिक्त कुछ ही लोगों को है। मंगलवार को शाम को आतिशी के मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा होते ही जिले में सुगबुगाहट शुरू हुई, फिर आतिशी के पंजाब सिह की ही बहू होने की पक्की खबर होने के बाद खुशी का माहौल हो गया। लोग एक दूसरे को फोन पर सूचना देकर सूचना दे कर खुशी का इजहार कर रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद आतिशी सुर्खियों में थी मगर तब कोई चर्चा नही थी लेकिन मंगलवार से चर्चा जोरों पर है। गांव के निवासी इंटर कालेज में प्रवक्ता रहे पंचम राम यादव कहते है कि आतिशी के दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने से गर्व महसूस हो रहा है। वे कहते कि शादी में वह शामिल थे। बीस साल की बात है, मुझे भी नही पता था। आतिशी पंजाब सिंह की बहू है, ये तो मुझे पड़ोसी से पता चला।
बगल के सटे गांव सबेसर के निवासी सृष्टि नारायण उपाध्याय कहते हैं कि पूरा जिला गौरवान्वित है।वे बताते हैं कि मुझे एक रिश्तेदार ने बताया कि आतिशी पंजाब सिह की बहू है। मैंने उनके भतीजे से पूछा तब खबर पक्की लगी ‌। हमेशा सर्विस से गांव से बाहर रहने वाले पंजाब सिह ने अपनी मिट्टी से प्यार हमेशा रखा। इन दिनों वाराणसी में रह रहे पंजाब सिह बरकछा में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय दक्षिणी परिसर का निर्माण कराया। जिससे जिले में काफी प्रतिष्ठा बढी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *