गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस ने श्रीनगर जिला अध्यक्ष को किया निष्कासित

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) ने गठबंधन एकता का उल्लंघन करने के आरोप में श्रीनगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और दो अन्य सदस्यों को बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।
पार्टी के एक प्रवक्ता ने यहां जारी बयान में कहा,“ विभिन्न पार्टी नेताओं द्वारा गठबंधन की एकता के उल्लंघन को देखते हुए, कांग्रेस ने आज डीसीसी अध्यक्ष और दो अन्य सदस्यों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।”
प्रवक्ता ने कहा, “श्रीनगर डीसीसी अध्यक्ष और अन्य को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब देने में विफल रहने के बाद, पार्टी ने इम्तियाज अहमद खान (डीसीसी अध्यक्ष श्रीनगर), मंजूर अहमद भट (खोनमोह, श्रीनगर) और पीसीसी सचिव आसिफ अहमद बेग को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।”
उन्होंने गठबंधन की भावना के खिलाफ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। गठबंधन एकता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *