गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एनडीपीएस मामले में फरार 50 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

प्रतापगढ़ : राजस्थान में प्रतापगढ जिले में पुलिस ने एनडीपीएस के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सैफुल्ला शेख (24) निवासी बसाड थाना प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध जिला प्रतापगढ़ व जोधपुर एवं मध्य प्रदेश के जावद थाने में आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट के 9 मुकदमे दर्ज है।
जिला पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा ने बताया कि 24 अक्टूबर 2023 को प्रतापगढ़ पुलिस ने 34 किलो 750 ग्राम अफीम डोडा चूरा सहित आरोपी पुनाराम जाट पुत्र ढकला राम (23) निवासी दांतीवाड़ा थाना डांगियावास जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया था। मामले में घटना के वक्त से ही आरोपी सैफुल्ला फरार हो गया। जिसकी तलाश के लिए आईजी रेंज बांसवाड़ा द्वारा 50 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *