गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मनबा फाइनेंस का आईपीओ 23 सितंबर को खुलेगा

अहमदाबाद : मनबा फाइनेंस लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 23 सितंबर को खुलेगा।
कंपनी की ओर से गुरुवार को यहां जारी बयान के अनुसार मनबा फाइनेंस लिमिटेड कंपनी ने अपने पहले इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के लिये 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर फेस वैल्यू के लिये 114 से 120 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशकों के बोली लगाने के लिये कंपनी का आईपीओ सोमवार 23 सितंबर को ओपन होगा और बुधवार 25 सितंबर को बंद होगा। निवेशक इसमें कम के कम 125 इक्विटी शेयर्स और इसके मल्टीपल में शेयरों के लिये बोली लगा सकते हैं।
मनबा फाइनेंस इसमें टोटल 1,25,70,000 फ्रेश शेयर इश्यू करेगी। इस आईपीओ में कंपनी ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस के जरिये कोई शेयर ऑफर नहीं कर रही है। आईपीओ के नये इश्यू के जरिये मिले पैसे का उपयोग कंपनी अपनी भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में करेगी।
उल्लेखनीय है कि मनबा फाइनेंस लिमिटेड, एक एनबीएफसी-बीएल प्रोवाइड करने वाला फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन है। कंपनी नये टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर्स, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर, पुरानी कारें, स्मॉल बिजनेस लोन और पर्सनल लोन प्रोवाइड करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *