अमरावती (आंध्र प्रदेश) : उत्तर अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवात के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के आसार हैं, उसके बाद इसके प्रभाव में 23 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है।
एक दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया कि एक चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किलोमीटर ऊपर स्थित है।
रिपोर्ट के मुताबिक़ 23 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान और कच्छ के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हो रही हैं।
तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर रहा है।
इसके प्रभाव में अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अनुमान है।
उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 24 सितंबर को भारी बारिश होने के आसार हैं।
उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में कई स्थानों पर अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के गंट्याडा (विजयनगरम जिला) में भारी बारिश हुई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर बारिश हुई और इसी अवधि के दौरान रायलसीमा में मौसम शुष्क रहा।
उत्तरी अंडमान सागर पर चक्रवात बनने के आसार
