गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू कश्मीर में प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार

सांबा (जम्मू कश्मीर) : मोहन यादव ने आज दावा करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनेगी।
डॉ यादव ने जम्मू-कश्मीर के घगवाल में आज सांबा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया के समर्थन में आयोजित ‘विजय संकल्प सभा’ को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता-जनार्दन का उत्साह और समर्थन देखकर स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने जा रही है।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि नेशनल कान्फ्रेंस और कांग्रेस के नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे है। उन्होंने कहा कि समझ में ही नहीं आ रहा है कि इनकी पार्टी का रजिस्ट्रेशन और कार्यालय नई दिल्ली में है या इस्लामाबाद में है। जो कहते थे कि अनुच्छेद 370 हटा तो खून की नदियां बह जाएंगी, आज वे जहां भी होंगे, देख रहे होंगे। वर्तमान में देश प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गलत निर्णयों ने राज्य को प्रगति पथ पर आगे नहीं बढ़ने दिया। आज जम्मू-कश्मीर नव ऊर्जा के साथ नवीन ऊंचाइयों को स्पर्श करने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में चहुंमुखी प्रगति और समृद्धि के नए कीर्तिमान रचते जम्मू-कश्मीर की जनता ने तय कर लिया है कि वह प्रगति व विकास के साथ शांति, सुरक्षा और राष्ट्रवाद के लिए मतदान करेगी, कमल के फूल को अपना सम्पूर्ण आशीर्वाद देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *