गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के नगरा थाना क्षेत्र में एक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र की आठ वर्षीय एक बालिका कल देर शाम अपने घर के पिछवाड़े खेत पर बकरियां चरा रही थी, तभी पास के ही गांव के एक 25 वर्षीय युवक ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे बेहोशी हालत में छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के गांवों के लोगों में आक्रोश व्याप्त था। पीड़िता को अधिक रक्तचाप होने से बेहोशी हालत में समीप के पोरसा के अस्पताल में लाया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
पीड़ित बालिका को यहां मुरैना के जिला अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों कल आरोपी की तलाश में पुलिस की पांच टीमों का गठन किया। पुलिस ने आज तड़के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *