गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सपा के लोग बिना अपराध किये रह नहीं सकते:भाजपा

देवरिया : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में जाली नोट का कारोबार के काराेबार में समाजवादी पार्टी(सपा) लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रफी खान उर्फ बबलू का नाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता एस एन सिंह ने तंज कसा कि सपा के लोग बिना अपराध किये रह नहीं सकते।
श्री सिंह ने मंगलवार को यूनीवार्ता से कहा कि जिस तरह से सपा का एक बड़ा नेता जाली नोट के कारोबार में गिरफ्तार हुआ है,तो अब प्रदेश की जनता पूछ रही है कि क्या सपा अपराध की पाठशाला बन गई है। दुष्कर्म और होने वाले अपराधों में अधिकांश में सपा के लोगों का नाम आ रहा है। चाहे वह अयोध्या, कन्नौज में दुष्कर्म की घटना हो प्रदेश में लूट आदि की घटना हो।
उन्होंने कहा कि पुलिस जब कार्रवाई करती है तो सपा मुखिया अखिलेश यादव को दर्द होने लगता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मछली बिना पानी के नहीं रह सकती है, वैसे ही सपा के लोग बिना अपराध के नहीं रह सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *