हैदराबाद : तेलंगाना के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निजामाबाद, नलगोंडा, रंगारेड्डी, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक, कामारेड्डी, महबूबनगर, नागरकुरनूल, वानापर्थी, नारायणपेट, जोगुलम्बा गडवाल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।
यहां एक दैनिक मौसम रिपोर्ट में बुधवार को राज्य के आदिलाबाद, निर्मल, निजामाबाद, जगतियाल, राजन्ना सिरसिल्ला, मेडक और कामारेड्डी जिलों में भी यही स्थिति रहने का अनुमान जताया गया है।
तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर अगले चार दिनों के दौरान गरज के साथ बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे या 30से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है।
राज्य में कई स्थानों या कुछ स्थानों पर अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।
दक्षिण-पश्चिम मानसून तेलंगाना में सक्रिय है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के नागरकुरनूल और निजामाबाद जिलों में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश हुई।
इसी अवधि के दौरान तेलंगाना में अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई।
तेलंगाना में अगले 48 घंटों में भारी बारिश के आसार
