गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस की 125 किमी लंबी पैदल ‘न्याय यात्रा’ शुरू

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राज्य के लोगों तक मौजूदा भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार की विफलताओं को पहुंचाने लिए शुक्रवार से ‘न्याय यात्रा’ की शुरुआत कर दी।
यात्रा की शुरुआत पवित्र गिरौदपुरी धाम से करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, विद्रोह स्वाभिमान बलिदान की भूमि सोनाखान, शहीद वीर नारायण को स्मरण कर एवं परम पूज्य गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में माथा टेककर छत्तीसगढ़ ‘न्याय यात्रा’ शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य राज्य के लोगों तक मौजूदा सरकार की विफलताओं को पहुंचाना है।
यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए श्री बैज ने कहा कि कांग्रेस यात्रा के जरिए भाजपा सरकार की करनी को उजागर करेगी । कानून व्यवस्था और निर्दोषों की गिरफ्तारी जैसे मुद्दे को उठाएगी। साथ ही यात्रा के दौरान बलौदाबाजार हिंसा आगजनी, अमर गुफा जैतखाम विवाद, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और कवर्धा कांड जैसे संवेदनशील मुद्दों को जनता को बताएंगे।
यात्रा में शामिल नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, कवासी लखमा, दीपक बैज, मोहन मरकाम, शिव डहरिया समेत पीसीसी के तमाम बड़े नेता कांग्रेस के सभी पूर्व एवं वर्तमान विधायक आज गिरौदपुरी पहुंच चुके थे। मीडिया से चर्चा और गिरौदपुरी धाम में माथा टेकने के बाद कांग्रेसियों ने यात्रा शुरू की।
कांग्रेस की यह न्याय यात्रा 125 किलोमीटर का पैदल सफर करेगी। यह यात्रा आज गिरौदपुरी से शुरू होकर आगामी दो अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन रायपुर में एक बड़ी आमसभा में समाप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *