गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पिलानी में लापरवाही बरतने पर दो कनिष्ठ अभियंता निलम्बित

जयपुर : राजस्थान में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के निर्देश पर पिलानी कस्बे में पेयजल व्यवस्था और शहरी जल योजना में अनियमितता एवं लापरवाही बरतने पर विभाग ने शुक्रवार को दो कनिष्ठ अभियंताओं एवं एक फिटर को निलंबित कर दिया।
सूत्रों के अनुसार विभागीय जांच में पाया गया कि शिव कॉलोनी में दो नलकूपों में पेयजल आवक कम हो जाने से सूखा घोषित करने के लिये कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार अधिकृत नहीं था, फिर भी कनिष्ठ अभियंता ने दोनों नलकूपों को सूखा घोषित कर दिया। जिस पर विभाग ने प्रदीप कुमार निलम्बित कर दिया। हालांकि मोहल्ले की समिति द्वारा मोटर पम्प बदलवाकर नलकूप से पेयजल प्राप्त करने की शिकायत को सही पाया गया।
इसी प्रकार इसी तरह वार्ड नं. 30 एवं 31 लोहारू रोड, पिलानी में कनिष्ठ अभियंता सोनू कुमार को लापरवाही बरतने और असंयमित भाषा में वार्ता करने के कारण उसे निलम्बित किया गया है, जबकि एक अन्य मामले में विभागीय जांच में फिटर महताब सिंह को लापरवाही का दोषी पाये जाने पर निलम्बित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि जलदाय मंत्री ने विगत छह सितम्बर को विभागीय अधिकारियों की बैठक पिलानी कस्बे में ली थी, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं आमजन द्वारा उक्त कार्मिकों की लिखित में शिकायत की गई, जिस पर जलदाय मंत्री ने विभागीय जांच करके इन कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *