गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ढह गयी किसान के मकान की छत, दो बच्चों की मौत

कन्नौज : उत्तर प्रदेश में कन्नौज के इंदरगढ़ थानाक्षेत्र में बारिश के कारण एक किसान के मकान की छत रविवार तड़के ढह जाने से दो बच्चों की मौत हो गयी जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव का है जहां एक किसान रामदास अपनी पत्नी फागुनी, बेटियों सरिता, अंजली, और बेटों विवेक और विकास के साथ छत पर सो रहा था। सुबह करीब तीन बजे, छत भरभरा कर गिर गयी।
छत गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी तुरंत बचाव के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह रामदास और उनके परिवार के सभी सदस्यों को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस की सहायता से सभी को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसेरन में भर्ती कराया गया। हालात गंभीर होने पर डॉक्टर ने रामदास की बेटियों सरिता (12) और अंजली (10) तथा बेटे विवेक को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने विवेक और सरिता को मृत घोषित कर दिया जबकि अंजली की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम तिर्वा अशोक कुमार, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष पारुल चौधरी और लेखपाल मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। सीओ तिर्वा डॉ. प्रियंका बाजपेयी ने बताया कि रामदास के 02 बच्चों की मृत्यु हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *