गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छह करोड़ रूपये के आभूषण लूट के आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज शहर के मध्य में दिनदहाड़े करीब 6 करोड़ के ज्वेलरी, और नगदी लूट के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ लिया है।
बताया गया कि झारखंड के ईनामी बुंकी सोनी गिरोह ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूट के माल को एक ज्वेलर को बेच दिया था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने लूट के सोने और नगद राशि को भी बरामद कर लिया है।
रामानुजगंज शहर के गांधी चौक स्थित राजेश ज्वेलर्स में बीते 11 सितंबर को तीन हथियारबंद लुटेरे 8 किलो सोने की ज्वेलरी, और करीब 5 लाख रूपए नगद लूटकर भाग गए थे। लूटेरों ने ज्वेलर्स संचालक राजेश सोनी पर हमला भी किया था। प्रारम्भिक जांच में पुलिस के हाथ खाली थे राज्य सरकार का दबाव भी जिला पुलिस पर था मुखबिरो का जाल बिछाया गया और पुलिस ने झारखंड से लूट के आरोपियों को पकड़ लिया है। कुल सात आरोपी पकड़े गए हैं।
घटना में झारखंड के ईनामी बुंकी सोनी गिरोह के सदस्य शामिल थे। गिरोह के सदस्यों पर झारखंड में ईनाम भी घोषित है। पुलिस ने बताया कि लूटे गए सोने को आरोपियों ने एक ज्वेलर को बेच दिया था जहां से ज्वेलरी बरामद कर लिया गया है और लूट की ज्वेलरी खरीदने वाले ज्वेलर को भी पकड़ लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *