गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विंध्यवासिनी धाम परिसर में पान मसाला गुटखा पर पूर्ण प्रतिबंध

मिर्जापुर : शारदीय नवरात्र मेले के दौरान मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन करने वालों को पान मसाला के सेवन से एहतियात बरतने की चेतावनी दी गयी है।
जिला प्रशासन का कहना है कि पान और गुटखा का सेवन करने वालों पर पांच सौ रुपए का जुर्माना देना होगा। मंदिर परिसर के आसपास पान,गुटखा और तंबाकू,पान मसाला सिगरेट आदि बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विंध्य कोरिडोर निर्माण के बाद साफ सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके बावजूद गंदगी फैलाने से बाज नही आ रहें हैं। जगह-जगह पान के पीक और अन्य प्रकार की गंदगी दिखती है।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि पान गुटखा खाकर लोग मंदिर परिसर में गंदगी फैला रहे थे। इसके लिए बाकायदा एक सेल बनाया गया। कमिश्नर मुथुकुमार स्वामी ने भी इसे गम्भीरता से लिया है। अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों पकड़ा गया और उनसे कोटपा अधिनियम 2003 के तहत जुर्माना लगाया है। जुर्माना कम-से-कम दो सौ रुपए और अधिकतम पांच सौ लगाया जा सकता है। प्रियंका निरंजन ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे पर भी नजर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही साथ जगह-जगह बैनर भी लगा दिया गया है।
असल में मेला तैयारी की समीक्षा बैठक में कमिश्नर एवं उप पुलिस महानिरीक्षक ने भी गंदगी पर नाराजगी जताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *