गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अबूझमाड़:सुरक्षा बलों, नक्सलियों में मुठभेड़, सात माओवादी ढेर

नारायणपुर : छत्तीसगढ के नारायणपुर एवं दंतेवाड़ा की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में शुक्रवार को दोपहर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में कम से कम सात नक्सली मारे गये। सुरक्षा बलों ने घटना स्थल से एके47, एसएलआर सहित कई अन्य आधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं।
नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त होने पर सर्चिंग अभियान पर नारायणपुर और दंतेवाड़ा पुलिस की संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी। इस बीच उनका नक्सलियों से मुठभेड़ हो गया जिसमें कम से कम सात नक्सली मारे गए हैं।
उन्होंने बताया कि बारसूर थाना क्षेत्र के थुलथूली के जंगलों में मुठभेड़ शुक्रवार अपराह्न एक बजे से शुरु हुई। उन्होंने कहा कि घटनास्थल में रुक-रुक कर अब भी फायरिंग जारी है। मुठभेड़ में सभी जवान सुरक्षित हैं। नक्सलियों के खिलाफ तलाश अभियान भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *