गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 25 घायल, दो की हालत नाजुक

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के बचेड़ी गांव में तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटने से 25 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
सभी घायलों को लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। यह मामला लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बचेड़ी का है। जहां आज रविवार सुबह करीब 7:30 के आसपास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. पिकअप में 30 लोग सवार थे। हादसे में 25 लोगों को चोटें आई है। घटना के तुरंत बाद घायलों को डायल 112 टीम और संजीवनी 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारा में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *