गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पिथौरागढ़ में कार खाई में गिरी, तीन की मौत

पिथौरागढ़/नैनीताल : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिला में सोमवार को एक स्कार्पियो कार खाई में गिर गयी जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को बाहर निकाल लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना जाजरदेवल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कनारी पाभै में हुआ। स्कार्पियो कार संख्या यूके 05 टीए 2128 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
कार में तीन लोग महेन्द्र नगरकोटि, निवासी मखौलिया, पिथौरागढ़ और कैलाश कापड़ी एवं अनिल नगरकोटि निवासीगण दौला, पिथौरागढ़ सवार थे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। जाजरदेवल थाना प्रभारी प्रकाश पांडे के नेतृत्व में पुलिस और अग्निशमन बल की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से बाहर निकाला। पंचायतनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *