गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस्तर में एक महिला समेत चार नक्सलियों का आत्मसमर्पण

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में वर्ष 2013 में झीरम घाटी हमले को अंजाम देने वाले दरभा डिवीजन की एक महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, इनमें से एक माओवादी पांडु पर एक लाख रुपए का इनाम था।
आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी दरभा डिवीजन के कांगेर नेशनल पार्क एरिया कमेटी के सदस्य हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक महिला माओवादी भी शामिल है।
बस्तर के पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, कमाण्डेंट 80 बटा.सीआरपीएफ जगदलपुर जितेंद्र कुमार, डिटी कमांडेट सीआरपीएफ रेज जगदलपुर अमरजीत गुप्ता, अति.पुलिस अधीक्षक ऑप्स बस्तर योगेश देवांगन, के सामने शौर्य भवन में मंगलवार को नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सली पाण्डु उर्फ छोटा पांडु कवासी वर्ष 2014 में नक्सली संगठन में भर्ती होकर वर्तमान में कांगेरवेली एरिया कमेटी अंतर्गत, माचकोट एलओएस सदस्य के पद में सक्रिय कमाण्डर देवा, संजू, मंगतू लक्मण, महेश व अन्य नक्सलियों के साथ मिलकर काम कर रहा था। कांगेरवेली एरिया कमेटी क्षेत्र के नक्सली महेश एवं अन्य नक्सलियों के साथ सम्मिलित होकर थाना दरभा के ग्राम चांदामेटा, पटेलपारा, मुरियामीपारा, भडरीमहु, उरूकपाल, प्यारभाट पारा क्षेत्र में पुलिस पार्टी पर फायरिंग एवं रोड निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी करने जैसे अपराधों में सम्मिलित था।
श्री सलभ सिन्हा ने इन्हें आत्मसमर्पण योजना के तहत लाभ और प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की है। उन्होंने दावा किया कि दरभा डिवीजन के वरिष्ठ नक्सली नेताओं के मारे जाने और आत्मसमर्पण के कारण क्षेत्र के अधिकांश नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिससे नक्सली गतिविधियों में कमी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *