गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महोबा में 63 लाख का गांजा बरामद,दो गिरफ्तार

महोबा : उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के कबरई क्षेत्र मे पुलिस की स्पेशल टास्क फ़ोर्स (एसटीएफ) और नारकोटिक्स टीम ने एक संयुक्त कार्यवाही मे करीब 63 लाख रूपये कीमत के अवैध गांजा के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बुधवार को बताया कि एक सूचना पर एसटीएफ और नारकोटिक्स टीम ने कबरई के बांदा तिराहा मे वाहनो की चेकिंग के दौरान एक कंटेनर की तलाशी ली और उसमें भारी मात्रा मे गांजा बरामद किया। मादक पदार्थ को कंटेंनर मे ख़ुफ़िया तरीके से बैल्डिंग द्वारा तैयार कराये गए एक बॉक्स मे छिपा कर रखा गया था। यह गांजा आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम से तस्करी करके लाया जा रहा था।
बरामद दो कुंतल 51 किलो ग्राम वजन के गांजा की कीमत 62.75 लाख रूपये आंकी गयी है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सिलसिले में प्रतापगढ़ जिले के निवासी राहुल पाल और चंडीगढ़ के निवासी प्रिंस कुमार पटेल को पकड़ा गया है. जिन्होंने पूछताछ मे विगत काफी समय से गांजा तस्करी मे लिप्त होने की बात स्वीकार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *