बलरामपुर : उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के दो दिवसीय दौरे पर आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को देवीपाटन मंडल के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की जनप्रतिनिधियों और आला अधिकारियों संग समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
श्री योगी लखनऊ से हैलीकाप्टर से बलरामपुर पुलिस लाइन पहुंचे जहां से वह कार द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे और जन प्रतिनिधियों/अधिकारियों के साथ जनपद के विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इसके पश्चात् निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर रवाना हो गये।
योगी ने बलरामपुर में की विकास कार्यो की समीक्षा
