गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन

मुंबई के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे, 2 दिन पहले कहा था- ठीक हूं, चिंता की बात नहीं

मुंबई। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के इंटेसिव केयर यूनिट में भर्ती थे। इससे पहले 7 अक्टूबर को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रतन टाटा ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती हैं। उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था। इसके बाद रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था, मैं ठीक हूं और ज्यादा उम्र के कारण रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गया था। चिंता की कोई बात नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *