गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा को सत्ता से हटाने को सपा करेगी क्रांति

इटावा : शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से हटाने लिए क्रांति चलाने पर विचार कर रही है।
श्री यादव ने सैफई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा “ मेरी राष्ट्रीय अध्यक्ष से गुजारिश है कि वह जयप्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति की तरह भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए नई क्रांति चलाएं।”
उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव को माल्यार्पण करने से रोकना दमनकारी कदम है,जिसे कहीं से भी न्यायोचित नहीं कहा जा सकता है।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आज जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर समाजवादियों को माल्यार्पण करना था, लेकिन भाजपा कि प्रदेश सरकार पुलिस की दम पर जो दमन चक्र चला रही है, वहां जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण हो जाता, देश के महान लोग जेपी से लेकर अन्य उन सभी का सम्मान हो जाता, सरकार महापुरुषों का सम्मान नहीं करने देना चाहती है क्या बिगड़ जाता, समाजवादी पार्टी के लोग तो केवल माल्यार्पण ही तो कर देते।
लखनऊ में हुए हंगामे के बाद समाजवादी पार्टी के गढ़ इटावा में भी समाजवादी सड़कों पर उतर आए । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव की अगुवाई में करीब 200 से अधिक सपाईयों ने शहर के शास्त्री चौराहे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नगर मजिस्ट्रेट और पुलिस उपाधीक्षक से हुई वार्ता के बाद अभिषेक यादव और अन्य सपाइयों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *