चमोली : उत्तराखंड स्थित हिंदुओं के प्रसिद्ध धाम श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष शीतकाल में 17 नवंबर रात्रि को नौ बजकर सात मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे। विजय दशमी/ दशहरे के पर्व पर शनिवार को बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने का मूहुर्त निकाला गया ।
श्री बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर मे अयोजित एक समारोह में पंचाग गणना पश्चात कपाट बंद होने की तिथी निकाली गई। दोपहर साढ़े ग्यारह बजे से शुरू हुए कार्यक्रम मे बद्रीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने पंचांग गणना के अनुसार कपाट बंद होने की तिथि तय हुई।
समारोह में अगले यात्रा काल की भंडार व्यवस्थाओं हेतु कमदी, भंडारी, मेहता थोक के हक-हकूकधारियों को मंदिर समिति द्वारा भंडार व्यवस्था की जिम्मेदारी हेतु सम्मान स्वरूप पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष अब तक 11 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बदरी विशाल के दर्शन किए।
बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को होंगे बंद
