गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गुजरात में दीवार गिरने से नौ श्रमिकों की मौत, एक घायल

मेहसाणा : गुजरात में मेहसाणा जिले के कड़ी क्षेत्र में शनिवार को एक फैक्ट्री में दीवार गिरने से नौ श्रमिको की मौत हो गयी तथा अन्य एक घायल हो गया।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसा दुख जताया है तथा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
पुलिस ने बताया कि जासलपुर गांव में एक स्टील फैक्ट्री की निर्माणाधीन बिल्डिंग में अपराह्न गड्ढा खोद रहे श्रमिको पर अचानक दीवार गिरने से उसके मलबे में दब जाने से नौ श्रमिकों की मौत हो गयी तथा अन्य एक घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पायी है।
सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुजरात के महेसाणा में कादी तालुका के जसलपुर गांव में मिट्टी धंसने से शनिवार को नौ श्रमिकों की मौत होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसा दुख जताया है तथा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है
श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा,“गुजरात के महेसाणा में दीवार गिरने से हुआ हादसा बेहद दुखद है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *