गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बुलंदशहर: मुठभेड़ में इनामी बदमाश ढ़ेर

बुलन्दशहर : उत्तर प्रदेश के जनपद बुलन्दशहर में आज प्रातः हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से 1.50 लाख का इनामी बदमाश ढेर हो गया जबकि दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये और सीओ बाल बाल बचे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि आज प्रातः कोतवाली देहात क्षेत्र में इनामी बदमाश की सूचना पर पुलिस की टीमें चेकिंग में लगी हुई थी तभी एक मोटरसाइकिल पर एक बदमाश सामने आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर उसने पुलिस पर ताबड़फोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग में थाना अध्यक्ष एवं आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एसओजी टीम प्रभारी सीओ राहुल की जैकेट में गोली फंस जाने पर वह बाल बाल बचे। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा फायरिंग में बदमाश के गोली लगने से घायल हो गया
इस दौरान पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई।
एसएसपी ने बताया कि राजेश नामक इस बदमाश पर लूट अपहरण डकैती के 50 से अधिक मुकदमे बुलंदशहर जनपद में दर्ज है। इस पर बुलंदशहर पुलिस द्वारा एक लाख का इनाम घोषित किया गया है जबकि जनपद पुलिस द्वारा भी 50 हजार का इनाम घोषित है।
उन्होंने बताया कि आसपास की जनपदों में भी इसके अपराध की छानबीन की जा रही है। एसपी का कहना है कि मुठभेड़ में घायल सभी पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती है तथा खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *