गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सरगुजा सड़क हादसे में पिता-बेटी समेत तीन की मौत, एक गंभीर

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के कोटछाल-कापू मार्ग पर दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में पिता व अबोध बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। सिर में गंभीर चोट के कारण तीनों की मौत हुई। घायल महिला को सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार जामकानी जूनापारा निवासी दिलीप राम ( 38) , पत्नी और पांच वर्षीय बेटी रोशनी के साथ रविवार रात साप्ताहिक बाजार से वापस लौट रहा था। मार्ग में उनकी मोटरसाइकिल जामकानी के ठाकुरपारा निवासी विक्रम (19) से टकरा गई। विक्रम भी बाजार से ही वापस लौट रहा था। टक्कर इतनी तेज थी की दोनों मोटरसाइकिल में सवार चारों लोग पक्की सड़क पर गिर गए। सिर में आई गंभीर चोट की वजह से दिलीप ,उसकी बेटी तथा विक्रम की मौत हो गई। दुर्घटना में दिलीप की पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे एंबुलेंस से सीतापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को सीतापुर पहुंचा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *