गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रायपुर में आठ करोड़ का सोना जब्त,तीन तस्कर गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाटागांव बस स्टैंड में शुक्रवार को पुलिस ने लगभग आठ करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है। साथ ही सोने के साथ तीन तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।
पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आज आकस्मिक चेंकिग के दौरान बस स्टैंड भाठागांव रायपुर में तीन तस्करों से लगभग 12 किलो 800 ग्राम सोना बरामद किया जिसकी कीमत आठ करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बस स्टैंड भाठागांव में आकस्मिक चेकिंग किया। चेकिंग दौरान बस स्टैंड में यात्री लिंगराज नायक, हितेश तांडी और शुभम पात्रों के बैगों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस को 12 किलो 800 ग्राम का सोना मिला। इस मौके पर पुलिस ने तीनों से सोने के संबंध में पूछताछ की। इस पर तीनों ने गोल-मटोल जवाब देने लगे। पुलिस ने सोने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग की। इस पर किसी प्रकार का कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं दिया गया। जिसके कारण बरामद सोने की सामग्री को सीलबंद कर अग्रिम कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सौंपी गई है। गिरफ्तार तस्कर युवको के नाम लिंगराज नायक (34), निवासी थाना तेलीबांधा रायपुर, हितेश तांडी (27), निवासी थाना तेलीबांधा रायपुर, शुभम पात्रों (28) साल, निवासी थाना टिकरापारा रायपुर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *