गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सरकार ने वायु प्रदूषण कम करने के निरंतर काम किया : गोपाल राय

नई दिल्ली : गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के अंदर प्रदूषण एक बड़ी चुनौती के रूप में हर समय मौजूद रहा है लेकिन आम आदमी पार्टी(आप) की सरकार बनने के बाद प्रदूषण स्तर को कम करने की दिशा में लगातार काम हुआ है।
श्री राय ने प्रदूषण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से आज कहा,“ दिल्ली के अंदर प्रदूषण एक बड़ी चुनौती के रूप में हर समय मौजूद रहा है। हमारी सरकार बनने के बाद दिल्ली के वायु प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए लगातार काम किए हैं। विंटर एक्शन प्लान के तहत निर्धारित किए गए 21 फोकस बिंदुओं के आधार पर विशेष कदम उठाये जा रहे हैं। सर्दी के मौसम में हॉटस्पॉट में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है, जिसको लेकर आज सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ की संयुक्त बैठक की गई। हॉटस्पॉट के लिए अलग-अलग एक्शन प्लान बनाई गई है। साथ ही इसके लिए नोडल विभाग भी बनाया गया जो प्रदूषण को काम करने के लिए कार्य करेगा।”
‘आप’ नेता ने कहा कि दिल्ली के सभी 13 हॉटस्पॉट वाले स्थानों पर कार्य योजना बनाने के लिए दिल्ली नगर निगम के उपायुक्त को प्रभारी बनाया गया है। सभी हॉटस्पॉट के लिए अलग अलग डीपीसीसी के इंजीनियर को लगाया गया है।धूल प्रदूषण कम करने के लिए हॉटस्पॉट वाले इलाकों में 80 मोबाइल एंटी स्मॉग गन लगाए गए।
हॉट स्पॉट वाले इलाक़ों में आनंद विहार, अशोक विहार, द्वारका, मुंडका, जहांगीरपुरी, रोहिणी, नरेला, ओखला, पंजाबी बाग, आर.के. पुरम, विवेक विहार, वजीरपुर और बवाना शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *