गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महाराष्ट्र: एसीबी ने रिश्वत लेते हुए हेड-कांस्टेबल को किया गिरफ्तार

कोल्हापुर : महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने कोल्हापुर जिले के हटकंगले पुलिस स्टेशन में कार्यरत एक हेड-कांस्टेबल को 16,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
हेड कांस्टेबल ने अवैध गुटखा बेचने वाले शिकायतकर्ता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करने के बदले में रिश्वत की मांग की थी। हेड कांस्टेबल की पहचान रविकांत भैरू शिंदे (50) के रूप में की गई है।
एसीबी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि शिकायतकर्ता कोल्हापुर जिले के हातकंगले तहसील के कुंभोज में एक किराने की दुकान का मालिक है जो अवैध गुटखा बेच रहा था। हेड-कांस्टेबल शिंदे ने शिकायतकर्ता के दुकान पर गया और उसे गुटखा बेचने के लिए कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए प्रति माह 10,000 रुपये देने की मांग की।फिर मामला चार हजार रुपये प्रति माह पर तय हुआ और शिंदे ने पिछले चार महीनों के लिए 16,000 रुपये की मांग की।
बाद में, शिकायतकर्ता ने स्थानीय एसीबी अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिन्होंने हातकंगले पुलिस स्टेशन में जाल बिछाया और हेड कांस्टेबल को शिकायतकर्ता से 16,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी अधिकारियों ने हटकंगले पुलिस स्टेशन में शिंदे के खिलाफ रिश्वत लेने की शिकायत भी दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *