गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

विमानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला रोके सरकार

नई दिल्ली : कांग्रेस ने विमानों को बम से उड़ाने की आये दिन मिल रही धमकियों पर हैरानी जताते हुए कहा है कि जब लोग त्यौहार पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो इस तरह की धमकियां मिल रही है जिसको लेकर सरकार को सख्ती से काम करना चाहिए।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट कर कहा कि आये दिन देश के विभिन्न हिस्सों में विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है जिससे यात्रियों में भय का माहौल है। यह चिंता का मामला है और सरकार को इस दिशा में तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए।
पार्टी ने कहा “देश में विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां लगातार मिल रही हैं। पिछले 5 दिन में 70 विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। त्यौहारों का वक्त है। लोग अपने घरों तक पहुंचने के लिए फ्लाइट ले रहे हैं लेकिन ऐसी धमकियों ने देश में डर का माहौल बना दिया है।”
बम की धमकियों पर पार्टी ने कहा “पिछले कुछ महीनों से ऐसी धमकियों का सिलसिला जारी है। इससे पहले अस्पतालों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। लोग अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं, लेकिन मोदी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही, जिससे धमकियों का सिलसिला रुक सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *