गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गुजरात में 14 लाख का ड्रग्स बरामद

भरूच : गुजरात में भरूच जिले के अंकलेश्वर जीआईडीसी क्षेत्र में एक कंपनी से 14 लाख रुपये से अधिक कीमत का ड्रग्स बरामद करके एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि सूचना के आधार पर विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम ने कर्मातुर चार रास्ता के निकट अवसर एंटरप्राइज नामक कंपनी में छापा मारा। इस दौरान वहां से 141 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स जब्त करके वडोदरा निवासी विसाल मु. पटेल (44) को पकड़ लिया गया। जब्त ड्रग्स की कीमत 14 लाख 10 हजार रुपये बतायी जा रही है। इसके अलावा 427.95 किलोग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ भी पकड़ा गया है। जिसकी कीमत अभी आधिकारिक तौर पर नहीं बतायी गयी है।
पुलिस ने मामला दर्ज करके इस सिलसिले में तीन अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि 14 अक्टूबर को अंकलेश्वर जीआईडीसी क्षेत्र में से एक ड्रग्स कंपनी से 518 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स बरामद करके पांच लोगों को पकड़ लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *