गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भाजपा करती है बिहार-उत्तर प्रदेश के लोगों को अपमानित :‘आप’

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप)ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छठ पूजा पर शानदार व्यवस्था करके पूर्वांचल के लोगों के साथ खड़े होते हैं और भाजपा (भाजपा) बिहार-उत्तर प्रदेश के लोगों को अपमानित करती है।
‘आप’ राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज यहां कहा,“ भाजपा उत्तर प्रदेश-बिहार और पूर्वांचल के लोगों को अपमानित करती है।दिल्ली में पहले छठ के कितने घाट हुआ करते थे और आज कितने घाट हैं। छठ घाटों के लिए कितनी प्रकार की सुविधाएं हैं, इसका भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है। भाजपा के एक पार्षद ने ग्रेटर कैलाश के इलाके में छठी मईया का घाट तोड़ दिया था। छठी मैया का घाट तोड़ने वाले लोग आज छठ पूजा के बारे में बोल रहे हैं।”
श्री सिंह ने कहा,‘‘ अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में हमेशा छठ पूजा के लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई और उसे भव्य तरीके से आयोजित करने की व्यवस्था की है। इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह से छठ पूजा के भव्य आयोजन में दिल्ली, उत्तर प्रदेश-बिहार और पूर्वांचल के लोगों के साथ पूरा सहयोग करेगी और अच्छे तरीके से छठ पूजा संपन्न होगी।”
उन्होंने कहा,“ अब तो कोर्ट भी मान रहा है कि हरियाणा प्रदूषण को बढ़ा रहा है और पंजाब कम कर रहा है। भाजपा और मोदी जी की दुश्मनी आम आदमी पार्टी से हो सकती है लेकिन उनकी दिल्ली वालों से इतनी दुश्मनी क्यों है? भाजपा शासित हरियाणा की सरकार यह चाहती है कि दिल्ली बर्बाद हो जाए इसलिए वहाँ पराली जलाने की घटना बढ़ी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *