गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बहराइच में अधेड़ की पीट पीट कर हत्या

बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के हरदी क्षेत्र में शनिवार देर रात को पुरानी रंजिश के चलते तीन लोगों ने एक अधेड़ व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि क्षेत्र के पूरेसीताराम के मजरा चमारनपुरवा गांव निवासी गोविंद प्रसाद उर्फ टेढ़े (46) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि गांव के तीन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते टेढ़े की पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सीएचसी महसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने टेढ़े को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई ने हत्यारोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
हरदी थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक के भतीजे की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *