गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

अलवर : राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के कोटकासिम थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर से तीन युवकों की मौत हो गयी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि फतेहाबाद गांव के योगेश (20) और नीतेश (21) मेघवाल गुरुवार को मोटरसाइकिल से बीबीरानी में दिवाली का सामान लेने गये थे। जहां से सामान खरीदकर वे गांव लौट रहे थे, तभी गांव से महज एक किलोमीटर पहले विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटर साइकिल से उनकी टक्कर हो गयी। इससे योगेश और नीतेश सहित दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि नीतेश और योगेश को परिजन अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार हरियाणा के एक युवक की मौत हो गयी, जबकि मिंटू (38) को उसके परिजन रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल ले गये, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *