गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

श्रीनगर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ने पुराने श्रीनगर के खानयार इलाके में शुक्रवार की रात संयुक्त घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया । इसी दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।
इस बीच बांदीपोरा जिले में कल रात गोलीबारी के बाद बड़े पैमाने पर तलाश अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि बांदीपोरा के पनार इलाके में संदिग्ध गतिविधियां देखी गयी। जब आतंकवादियों को ललकारा गया तो उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और जंगल में भाग गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *