यरूशलम: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि इजरायल और हमास के बीच बंधकों की रिहाई के लिए गाजा युद्धविराम समझौते में कुछ मुद्दे अनसुलझे हैं, जबकि कुछ ही समय पहले स्थानीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मीडिया आउटलेट्स ने व्यापक रूप से रिपोर्ट किया कि दोनों देशों के बीच इस तरह का समझौता हो गया है। कार्यालय ने कहा कि फिलाडेल्फी कॉरिडोर पर इजरायली बलों की तैनाती की मांग से हमास आखिरी क्षण में पीछे हट गया। यह गलियारा दक्षिणी गाजा और मिस्र के बीच की सीमा पर स्थित है।इसने कहा कि इस रियायत के बावजूद, समझौते के अंतर्गत कई मुद्दे अनसुलझे हैं और हमें उम्मीद है कि विवरण को आज रात अंतिम रूप दिया जाएगा।
