गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

व्हाइट हाउस में फिर आमंत्रित ज़ेलेंस्की

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि सऊदी अरब के जेद्दा में अमेरिका-यूक्रेन बैठक के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को व्हाइट हाउस में फिर से आमंत्रित किया गया है। जब ट्रम्प से पत्रकारों ने पूछा कि क्या ज़ेलेंस्की को व्हाइट हाउस में वापस आमंत्रित किया जाएगा, तो उन्होंने कहा, ज़रूर, बिल्कुल।

अमेरिका और यूक्रेन के वरिष्ठ अधिकारी जेद्दा में विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित हुए, जिनमें दुर्लभ खनिजों पर समझौता और रूस के साथ चल रहे संघर्ष में शांति के संभावित उपाय शामिल थे। चर्चा के बाद, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने घोषणा किया कि यूक्रेन व्यापक शांति वार्ता शुरू करने के लिए 30 दिन के युद्धविराम पर सहमत हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *